{"_id":"662567a45180cd9dcb060e64","slug":"haryanas-liquor-being-smuggled-caught-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-114207-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा की शराब पकड़ी
Mon, 22 Apr 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कासगंज-सिकंदराराऊ बॉर्डर के बैरियर पर शनिवार को रात में चेकिंग के दौरान एक कार में अवैध रूप से शराब ले जा रहे हरियाणा के तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी कार से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया तस्कर यह शराब लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने के लिए ले जा रहा था। दरअसल, लोकसभा चुनावों को लेकर जिले की सीमा पर स्थित अलग-अलग मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर कपिल भड़ाना निवासी अड़घपुर थाना सूरजकुंड जनपद फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। वह कार से हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 35 पेटी तस्करी करके ला रहा था। रात के समय कासगंज-सिकंदराराऊ बॉर्डर स्थित बैरियर पर एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने कार से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद हुई शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये की है। साथ ही शराब तस्करी के आरोपी कपिल भड़ाना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीकृत करके आरोपी को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर रामवकील सिंह, सर्विलांस प्रभारी प्रवेश राणा, एसओजी प्रभारी विनय शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर जिले के सभी सीमावर्ती मार्गों पर बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन