भारत केसरी कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से जीआईसी मैदान में चल रहे भारत केसरी कुश्ती के दूसरे दिन कई शानदार मुकाबले हुए। दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ भाजपा दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने शिरकत की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव का सम्मान भी किया गया।
भारत केसरी महिला वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में हरियाणा की मनीषा और नीतू ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। 68 किलो भार वर्ग में हरियाणा की ही सनिका हुड्डा और सुदेश ने फाइनल में जगह बनाई।
जिला केसरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 46 किलो भार वर्ग में आकाश पहले, धर्मवीर दूसरे और सुमित सोलंकी व मुकेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो भार वर्ग में अनीस पहले स्थान पर रहे।
अशोक दूसरे और सोनू व लोकेंद्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में विजयपाल को पहला, कृष्णा चाहर को दूसरा और प्रताप राणा व सुनील तोमर को तीसरा स्थान मिला।
74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के जसवीर ने झारखंड के राजकरण, चंडीगढ़ के दिनेश ने हिमाचल प्रदेश के धनंजय, आर्मी के विनोद ने दिल्ली के प्रदीप, यूपी के गौरव ने यूपी के विशाल, तेलंगाना के विश्वधर ने जम्मू के अर्जुन, नेवी के सचिन राठी ने राजस्थान के तुलसी दास, एमपी के गगनदीप ने यूपी के हेमंत कुमार और नेवी के पंकज राणा ने दिल्ली के नितेश को हराया।
प्रतियोगिता के दौरान गौरव बंसल , मुनेंद्र जादौन, शगुन बंसल, वैभव गर्ग, अनूप अग्रवाल, विकास बंसल, राकेश अग्रवाल, चरण सिंह पहलवान, एमडी खान उपस्थित थे।
भारत का राष्ट्रीय खेल कुश्ती होगा: नरसिंह
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी जा रही नौकरी अभी पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रीय स्तर के ऐसे कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जो सरकारी नौकरी पाने से रह जाते हैं। इन खिलाड़ियों की तरफ भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।
सरकार को खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियां बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुश्ती में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे यह निश्चित है कि आने वाले समय में भारत का राष्ट्रीय खेल कुश्ती होगा।