फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harendra hoisted the saffron flag on 20,564 feet Garun peak

UP: ये हैं आगरा के हरेंद्र, 20,564 फीट गरुण चोटी पर फहराया भगवा ध्वज

Fri, 20 Jun 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:41 AM IST
सार

आगरा के रहने वाले हरेंद्र ने  20,564 फीट गरुण चोटी पर भगवा ध्वज फहराया है। वे छह जून को घर से निकले थे। 
 

विज्ञापन
Harendra hoisted the saffron flag on 20,564 feet Garun peak
आगरा के हरेंद्र - फोटो : हरेंद्र सिंह

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नया बास निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 20,564 फीट ऊंची गरुण चोटी पर भगवा ध्वज फहराया है। वह 6 जून को घर से निकले थे।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली में 9 जून को मेडिकल सर्टिफिकेट व वन विभाग की अनुमति मिली। चोटी पर चढ़ाई के लिए 10 जून को उत्तराखंड के कर्ची से रवाना हुए। लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद था। तब हरेंद्र ने रस्सी से रास्ता पार किया और 13,200 फीट द्रोणागिरी पॉइंट पर अपना बेस कैंप स्थापित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड
विज्ञापन
विज्ञापन




 


अगले दिन 15,350 फीट पर चांगवांग घाटी पहुंचे। 14 जून को चांगवांग से सम्मिट कैंप (17,400 फीट ) लोडफेरी के लिए रवाना हुए और वापस चांगवांग घाटी में आ गए। 15 जून को हरेंद्र सम्मिट कैंप से गरुण चोटी के लिए रवाना हुए। 16 जून को सुबह 4 बजे बर्फबारी हो गई। जिससे चोटी के टॉप पर हिमस्खलन हो गया। जिसमें टीम के सभी 6 सदस्य बाल बाल बचे। अगले दिन 17 जून की भोर फिर रवाना हुए और सुबह 10:40 तक ऑपरेशन सिंदूर मिशन की सफलता में भगवा ध्वज फहराया।

ये भी पढ़ें -   UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट


 

हरेंद्र के साथ रूट मेकर अमित, टीम लीडर ध्रुव, चिकित्सक ईशान और बचाव दल के सदस्य धीरज और जय सिंह रहे। हरेंद्र ने फोन बताया कि वे अगले साल लगभग 25,000 फीट की चोटी पर भगवा ध्वज फहराने की कोशिश करेंगे। उसके बाद अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारों पर भगवा ध्वज फहराएंगे। उसके बाद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर जाने का सपना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed