{"_id":"5a6deb904f1c1bb2208b5cfd","slug":"harassment-with-woman-in-laws-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर, मुझे ससुराल वाले इस बात की दे रहे हैं सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, मुझे ससुराल वाले इस बात की दे रहे हैं सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
violence
- फोटो : अमर उजाला
सर, मुझे मेरी सास से बचा लो। वह मुझे मानसिक रोगी बना देगी। छोटी-छोटी बातों पर पूरे दिन के उत्पीड़न से परेशान आ गई हूं। पति भी मां का पक्ष लेता है। यदि ससुराल में रही तो जल्द ही मानसिक अस्पताल पहुंच जाऊंगी।
पुलिस लाइन में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में बोदला की महिला ने काउंसलर के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। उसने काउंसलर शिव कुमार शर्मा को बताया कि शादी को एक साल हो गया। उसने लव मैरिज की थी। पहले दिन से ही सास मानसिक उत्पीड़न कर रही है।
कुछ महीनों पहले परिवार से अलग भी हो गई, लेकिन वहां भी उनके झगड़ों ने पीछा नहीं छोड़ा। वहीं युवक ने काउंसलर को बताया कि पत्नी में छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की आदत है।
विज्ञापन
मां का कुछ भी कहना इसे शिकायत लगती है। काउंसलर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर पति-पत्नी की आपसी समझ के लिए प्रेरित किया। दोनों के बीच समझौता करने के बाद अगली काउंसलिंग पर महिला की सास को परामर्श केंद्र बुलाया।