फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman and Shanidev Statues found in the excavation of Dargah complex in Etah

एटा: दरगाह परिसर की खोदाई में मिलीं हनुमान-शनिदेव की प्रतिमाएं, भाजपा विधायक कर चुके हैं मंदिर का दावा

Fri, 15 Apr 2022 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पूर्व में शनिदेव मंदिर था। दरगाह बाद में अतिक्रमण कर बनाई गई। जात की धार्मिक मान्यता मंदिर की ही है।

विज्ञापन
Hanuman and Shanidev Statues found in the excavation of Dargah complex in Etah
खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलेसर की बड़े मियां दरगाह मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आया है। परिसर में पुलिस चौकी स्थापना के लिए नींव की खोदाई कराई जा रही थी। खोदाई में हनुमानजी और शनिदेव की प्रतिमाएं मिली हैं। प्रतिमाएं मिलने के बाद इनका शुद्धिकरण किया गया। शनिदेव की प्रतिमा का तेल से अभिषेक किया गया। दोनों प्रतिमाओं को फिलहाल परिसर के एक ओर बने विश्राम गृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


दरगाह परिसर में बड़े मियां की मजार के करीब 10 मीटर दूरी पर ही यह खोदाई शुक्रवार सुबह एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री और सीओ इरफान नासिर खान की देखरेख में शुरू कराई गई। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे एक श्रमिक को फावड़े के नीचे कुछ टकराने का अहसास हुआ। इस पर उसने हाथों से मिट्टी हटाकर देखा तो शनिदेव की पत्थर से बनी प्रतिमा उल्टी दबी हुई मिली। मिनटों में यह खबर पूरे जलेसर में फैल गई। 
विज्ञापन


इसके करीब एक घंटे बाद कुछ ही दूरी पर एक छोटी हनुमान प्रतिमा भी मिट्टी में दबी मिली। जानकारी पर विधायक संजीव दिवाकर दरगाह परिसर पहुंच गए। ज्योतिषी को बुलवा लिया गया और प्रतिमाओं का शुद्धिकरण कराया गया। विधायक संजीव दिवाकर ने शनिदेव की प्रतिमा पर तेल अर्पित किया। कुछ समय बाद एटा से एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले विधायक 

प्रतिमाएं निकलने के बाद पहुंचे जलेसर विधायक  संजीव दिवाकर बोले कि यहां दरगाह नहीं थी, मंदिर है और रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी परिसर में प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।



एएसआई की टीम पहुंचकर यहां नमूने लेगी। जिससे प्रतिमाओं की प्राचीनता पता लग सके। बता दें कि भाजपा विधायक व स्थानीय लोग पहले ही दरगाह परिसर में शनिदेव का प्राचीन मंदिर होने का दावा करते रहे हैं। कहा जाता था कि शनिदेव की प्रतिमा को दबा दिया गया था। अब प्रतिमा खोदाई में निकलने से शनिदेव मंदिर के अस्तित्व पर नई बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed