फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handloom merchant's account 4.14 lakhs withdrawn and 33 thousand rupees from paytm wallet

Agra: बैंक खाते से निकल गए 4.14 लाख रुपये, मोबाइल पर न कोई मैसेज आया और न कॉल

Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
सार

हैंडलूम व्यापारी के खाते से 4.14 लाख और पेटीएम वॉलेट से 33 हजार रुपये निकाल लिए गए, लेकिन हैराना की बात ये है कि उनके मोबाइल पर न तो  रकम कटने का कोई मैसेज आया, न किसी का कॉल।
 

विज्ञापन
handloom merchant's account 4.14 lakhs withdrawn and 33 thousand rupees from paytm wallet
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गांधी नगर निवासी व्यापारी कुंज बिहारी माहेश्वरी के खाते से साइबर ठगों ने 4.14 लाख और पेटीएम वॉलेट से 33 हजार रुपये निकाल लिए। व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


कुंज बिहारी माहेश्वरी की चर्च रोड पर हैंडलूम की दुकान है। वह हृदय रोगी हैं। अपने पीपीएफ खाते से आईसीआईसीआई बैंक के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। उन्हें रुपये की जरूरत थी। किसी ने उनका खाता खाली कर दिया। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया। उनके पास एसएमएस अलर्ट भी नहीं आया।  पहले एसएमएस आते थे। बैंक वालों ने चेक करके उन्हें बताया कि उन्हें 27 एसएमएस भेजे गए थे। उन्हें नहीं मिले। कहां गए कोई बताने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उनके पास कोई कॉल या मैसेज नहीं आया। उनसे मोबाइल पर कोई ऐप भी डाउनलोड नहीं कराया गया। खाते से रुपये निकालने का मैसेज भी आना चाहिए। वह भी नहीं आया। उधर, पुलिस का कहना है कि व्यापारी के साथ साइबर अपराध की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें चार दिन पहले आगरा में साइबर अपराधियों ने ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक शीलेश सिंह यादव के खाते से 44,439 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराकर इसे अंजाम दिया गया। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एनी डेस्क एप कराया डाउनलोड 

फोन करने वाले ने कहा कि वह कंपनी में सर्विस टीम एग्जीक्यूटिव है। इसके बाद रिटर्न निवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद मैसेज कराकर खाते से दो बार में 44,439 रुपये की ठगी कर ली। पता तब चला, जब बैंक का मैसेज आया। बाद में आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed