{"_id":"61213f2e8ebc3e79e34804b2","slug":"handing-over-citations-to-75-women-who-have-done-excellent-work-mainpuri-news-agr5045914118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र सौंपे
विज्ञापन
21एमएनपी-32-कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति तृतीय फेस के शुभारंभ पर द्वितीय फेस में बेहतर कार्य करन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं और कन्या सुमंगला योजना की पात्र बालिकाओं को प्रशस्तिपत्र, योजना के तहत मिलने वाली धनराशि के स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अशोक कुमार राय ने मिशन शक्ति योजना के तहत पत्रों का वितरण किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं, महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं। महिलाओं, बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला, बाल अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति शुरू किया है। यदि किसी महिला, बालिका, बच्चों के साथ कोई अपराध हो तो छिपाएं नहीं बल्कि तत्काल बताएं।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि कुछ समय पूर्व तक घर में बेटी पैदा होने पर मायूसी रहती थी। आज घर में बेटी पैदा होने पर खुशियां मनाई जा रही हैं। सीडीओ विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा मौजूद रहे।