फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handicrafts industry losses due to corona crisis in agra

ताजमहल खुलने के दो माह बाद भी पटरी पर नहीं लौटा हस्तशिल्प उद्योग, अब तक 930 करोड़ का नुकसान

Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Handicrafts industry losses due to corona crisis in agra
हस्तशिल्पी - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल खुलने के दो माह बाद भी हस्तशिल्प उद्योग पटरी पर नहीं लौटा है। कोरोना की दहशत, पर्यटकों की सीमित संख्या के चलते स्टोन और मार्बल हैंडीक्राफ्ट, जरदोजी और कालीन जैसे उद्योग मंदी से उबर नहीं पा रहे हैं। लॉकडाउन से अब तक उद्योग को लगभग 930 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल छह माह के लिए बंद हो गया था। उद्यमी लगातार इसके खुलने की बाट जोह रहे थे। 21 सितंबर को स्मारक खुला, लेकिन बहुत अधिक फायदा नहीं पहुंचा। उद्यमियों के कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से विदेशी पर्यटक नहीं आए, जिनसे सबसे ज्यादा कारोबार मिलता है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ निर्धारित संख्या में टिकट की व्यवस्था होने से घरेलू पर्यटक भी सीमित हैं। इसके चलते अधिकांश बड़े एम्पोरियम अब तक बंद पड़े हुए हैं। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले और ताज में टिकटों के ब्लैक करने की खबर से भी पर्यटकों में नकारात्मकता फैली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में लॉकडाउन लगने से निर्यात भी गड़बड़ाने लगा है। इन सबसे उद्यमी वर्ग तो त्रस्त है ही कारीगरों का और बुरा हाल है। 50 फीसदी कारीगरों ने अन्य कामों में हाथ आजमाना शुरू कर दिया है।

एक नजर:
स्टोन और मार्बल हैंडीक्राफ्ट
500 एंपोरियम
350 कारखाने
1500 करोड़ का टर्नओवर
700 करोड़ का नुकसान
30 हजार कारीगर

जरदोजी
100 कारखाने
70 शोरूम
100 करोड़ का टर्नओवर
80 करोड़ का नुकसान
30 हजार कारीगर

कालीन उद्योग
80 कारखाने
30 शोरूम
250 करोड़ का टर्नओवर
35 हजार कारीगर
150 करोड़ का नुकसान

संक्रमण-पर्यटकों की सीमित संख्या का असर
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के प्रह्लाद अग्रवाल ने बताया कि ताजमहल खुलने के दो माह बाद भी स्टोन व मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग संभला नहीं है। कोरोना संक्रमण, पर्यटकों की सीमित संख्या के चलते कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। अब तक अनुमानित 700 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 

कालीन के मुख्य क्रेता विदेशी पर्यटक
आगरा फ्लोर कवरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदर्शन शर्मा ने कहा कि कालीन का मुख्य ग्राहक विदेशी पर्यटक है। सिर्फ पांच फीसद ही घरेलू पर्यटक खरीदारी करता है। पिछले 8 माह में अनुमानित 150 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 

जरदोजी के 90 फीसदी कारखाने ठप
आगरा जरदोजी एसोसिएशन के अध्यक्ष फैजानुद्दीन ने कहा कि जरदोजी से जुड़े 90 फीसदी कारखानों में काम ठप पड़ा है। देशी विदेशी आर्डर लगातार निरस्त हो रहे हैं। आगे का भी पता नहीं है। अब तक 80 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed