फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Haj pilgrims being charged an additional Rs 10,000 at the airport, sparking outrage

Agra News: हज यात्रियों से एयरपोर्ट पर हो रही 10 हजार की अतिरिक्त वसूली, रोष

Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims being charged an additional Rs 10,000 at the airport, sparking outrage
आगरा। हज यात्रा के बीच भारतीय हज कमेटी ने अचानक हवाई किराये में 10 हजार की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लोगों में रोष है। हिंदुस्तानी बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज कुरैशी ने कहा कि इस तुगलकी फरमान ने हज पर जाने वाले लोगों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे केंद्र की भाजपा सरकार है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के बजाय इस फैसले को हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ शनवास सी से जारी करवाया गया है ताकि मुसलमानों के सीधे विरोध से पार्टी बची रहे। कुरैशी ने कहा कि हज कमेटी ने इस लूट के पीछे पश्चिम एशिया के संकट और हवाई ईंधन की कीमतों का बहाना बनाया है, लेकिन सवाल यह है कि जब हज का बजट महीनों पहले फाइनल हो गया था तो अब आखिरी वक्त में यह वसूली क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर जायरीन के लिए रवानगी से ठीक पहले 10 हजार रुपये का अतिरिक्त इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई लोग यात्रा निरस्त करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed