फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hailstorm Damages Wheat Quality, Farmers Face Trouble at Procurement Centers

UP: ओलावृष्टि से बिगड़ी गेहूं की गुणवत्ता, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं; नियमों में छूट का इंतजार

Wed, 22 Apr 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण किसानों को खरीद केंद्रों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने प्रभावित फसल की खरीद में ढील देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जबकि फिलहाल किसानों से साफ गेहूं लाने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
Hailstorm Damages Wheat Quality, Farmers Face Trouble at Procurement Centers
ओलावृष्टि और बारिश के बाद खेत में पड़ी गेहूं की फसल को उठाते किसान। - फोटो : samvad

विस्तार

गेहूं खरीद प्रक्रिया में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म होने के बाद अब किसानों के सामने एक और व्यावहारिक समस्या खड़ी हो गई है। हाल की ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण खरीद केंद्रों पर कई किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गेहूं की चमक और गुणवत्ता में आई गिरावट किसानों की गलती नहीं है, बल्कि मौसम की मार है। ऐसे में खरीद मानकों में लचीलापन जरूरी है, ताकि प्रभावित किसान अपनी उपज बेच सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर किसानों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जरूरत है कि आपदा प्रभावित फसल को भी उसी तरह राहत दी जाए। वहीं, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित गेहूं की खरीद के लिए नियमों में ढील देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से आदेश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे फिलहाल बिना बारिश से प्रभावित हुए गेहूं को ही खरीद केंद्रों पर लेकर आएं। वर्तमान में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed