फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hail also fell with rain, damage to crops

Agra News: बारिश के साथ ओले भी गिरे, फसलों को नुकसान

Sat, 22 Apr 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hail also fell with rain, damage to crops
कासगंज। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का कहर जारी है। बृहस्पतिवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले की बौछारें हुईं। शुक्रवार को तड़के सिढ़पुरा, पटियाली, सहावर, अमांपुर आदि इलाकों में तेज गरज के साथ ओले पड़े और बारिश भी हुई। तेज हवाएं चलने से खेतों में मक्का की फसल गिर गई। मौसम के कहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अभी 8-9 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे कटा पड़ा है या कटना शेष है। आंधी और तेज हवा ने बृहस्पतिवार को काफी कहर बरपाया। तमाम स्थानों पर पेड़ टूटने और विद्युत खंभों के गिरने व उखड़ने की घटनाएं हुईं। नाले नालियां भी उफनने लगें, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुआ कहर लगातार जारी रहा। शुक्रवार तड़के कई इलाकों में तेज बारिश हुई और सिढ़पुरा व आस पास के इलाकों में तेज ओले पड़े। इससे खेतों में कटा हुआ गेहूं भीग गया। भीगने के कारण गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। भीगे गेहूं की बिक्री में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। तेज हवाओं के कारण मक्का की फसल खेतों में गिर गई।किसान इसको लेकर काफी चिंतित हैं। उन्हें अब मौसम के सही होने का इंतजार है। जिससे खेतों में पड़े गेहूं की थ्रेशिंग करा सकें और आनाज घर ला सकें। तेज हवाओं और आंधी के कारण किसानों के बुर्जी बिटौरे भी गिर गए। कल्यानपुर गांव में भी एक दीवार गिर गई, लेकिन इससे कोई हताहत तो नहीं हुआ। लगातार लोगों को भीषण गर्मी के बीच बारिश से जितनी राहत नहीं मिली उससे ज्यादा आफत हिस्से में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed