{"_id":"5f7cac4a8ebc3e9b7638ab2b","slug":"hadtal-kasganj-news-agr4625292197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार से लडख़ड़ाने लगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार से लडख़ड़ाने लगी व्यवस्था
विज्ञापन
कासगंज में कार्य बहिष्कार कर धरना देते बिजलीकर्मी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निजीकरण के विरोध में चल रहे विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार से विभागीय व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। कई फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। समस्या समाधान के लिए भले ही राजस्वकर्मियों को लगाया गया हो, लेकिन वे प्रभावी ढंग से समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
सोमवार से विद्युतकर्मी अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसको लेकर विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वैकल्पिक व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। सोमवार रात विद्युत सबस्टेशन भिटौना में काफी देर तक तकनीकी खामी रही। वैकल्पिक व्यवस्था से खामी दूर की गई। विद्युत कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े रहे। इधर रेलवे फीडर, ढोलना फीडर के कई क्षेत्र भी प्रभावित रहे। यहां उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। सोरों में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने एलान कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वे पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
संघर्ष समिति के संयोजक केके सक्सेना, अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने कहा कि सभी साथी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते रहें। अध्यक्षता घमंडी सिंह ने की। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ प्रदीप गुप्ता, महावीर सिंह, राजीव कुमार, रोहित कनौजिया, राकेश कुमार, शैलेंद्र सारस्वत, अरविंद झा, आरसी गुप्ता, पवन कसौधन, प्रवेश कुमार, राजीवरंजन, बिजेंद्र सिंह, अनिल भास्कर, अब्दुल्ला, घमंडी सिंह, विश्वजीत पांडे, कामरान खान, राजपाल सिंह, ओमवीर सिंह, संजय कुमार, विवेक कुमार, प्रेमपाल, पंकज कुमार, लोकेश कुमार, विशाल कुमार, नितिन यादव, वसीम खान, विभांशु दीक्षित, सूर्यकांत द्विवेदी मौजूद रहे।