फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had asked for 70 lakhs, did not get a penny

पर्यटन विकास के लिए मांगे 70 लाख, नहीं मिली फूटी कौड़ी

Fri, 22 Jul 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Had asked for 70 lakhs, did not get a penny
मैनपुरी। जिले में पर्यटन के विकास को जिला योजना की बैठक में प्रस्ताव तो तीन साल से पास हो रहे हैं लेकिन मिल फूटी कौड़ी नहीं है। इसके चलते पर्यटन स्थलों का विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बीते वर्ष वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई थी। इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ ही पर्यटन विकास पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने तीन पौराणिक स्थलों का चयन कर उन्हें स्थानीय पर्यटन विकास योजना में शामिल किया। इसके लिए 70 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित था।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने इसे अनुमोदित कर दिया लेकिन पूरा साल बीतने के बाद भी शासन ने धनराशि नहीं दी। इसके चलते न तो पौराणिक स्थलों का विकास हो सका और न ही पर्यटन को बढ़ावा मिल सका। सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि बजट प्राप्त होने पर विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो साल से नहीं मिली राशि
पर्यटन विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 ही नहीं 2019-20 और 2020-21 में भी राशि नहीं मिली। दोनों ही वित्तीय वर्षों में जिला योजना की बैठक में बजट प्रस्तावित कर उसे अनुमोदित कराया गया था। वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक करोड़ और 2020-21 में 70 लाख का बजट प्रस्तावित था।
---
ये स्थल होने थे विकसित
शीतला देवी मंदिर, च्यवन ऋषि आश्रम और अछईपुर स्थित शिव मंदिर को विकसित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed