{"_id":"59676dd84f1c1b156d8b4601","slug":"hackers-of-vietnam-hacked-account-of-businessman-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम के हैकर का आगरा में साइबर अटैक, कारोबारी को लगाया 37 लाख का चूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वियतनाम के हैकर का आगरा में साइबर अटैक, कारोबारी को लगाया 37 लाख का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
वियतनाम के हैकर्स ने आगरा के केमिकल कारोबारी अनूप अग्रवाल की फर्म की ईमेल आईडी हैक करके अपने खाते में 36.91 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी को कंपनी से मेसेज आने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने आईजी से शिकायत की। इसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
एमीनेंट अपार्टमेंट, खंदारी निवासी अनूप अग्रवाल की पास माइक्रोन मिनरल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल की फर्म है। उनकी कंपनी वियतनाम की कंपनी से केमिकल का आयात करती है। हैकर्स ने दोनों कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर ली। इसके बाद ई-मेल भेजने लगे। पिछले दिनों अनूप की कंपनी को ई-मेल किया।
इसमें कहा कि उनकी कंपनी दूसरी कंपनी में मर्ज हो गई है। इसलिए ई-मेल एड्रेस और बैंक खाता बदल दिया गया है। अब से रकम को इन्हीं खातों में जमा किया जाएगा। इसके बाद माल के तकरीबन 36.91 लाख रुपये भेजने को कहा।
विज्ञापन
अनूप ने 20 जून से 30 जून तक यह रकम ट्रांसफर कर दी। उधर, वियतनाम की कंपनी ने माल भेज दिया। पेमेंट नहीं होने पर कंपनी ने व्हाट्स एप पर मेसेज किया। तब अनूप ने भेजी रकम और खाता संख्या की जानकारी दी। इस पर कंपनी ने खाता कंपनी का होने से इनकार कर दिया।
तब अनूप को ई-मेल हैक होने की जानकारी हो सकी। वियतनाम में कंपनी ने मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, अनूप ने आईजी मुथा अशोक जैन से शिकायत की। मामले में साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
वहीं आईजी रेंज मुथा अशोक जैन ने इस मामले में इंटरपोल की मदद लेने की बात कही है। 15 दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले जूता कारोबारी की ई- मेल आईडी हैक कर 28 लाख रुपये हैकर्स ने अपने खाते में जमा करा लिए थे। उस केस में रेंज साइबर सेल ने इंग्लैंड की पुलिस की मदद से रकम वापस कराई थी।