फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gurudwara resonated with Satnam Waheguru, spread sweet water

सतनाम वाहेगुरु से गूंजे गुरुद्वारे, मीठे पानी की छबील लगाई

Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara resonated with Satnam Waheguru, spread sweet water
आगरा। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दरबार सजा। रागी जत्थेदारों ने शबद और गुरुवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु के महान त्याग पर सतनाम वाहेगुरु के जाप से गुरुद्वारे गूंज उठे। आमजन के लिए गुरुद्वारों पर मीठे पानी की छबील भी लगाई गई।
विज्ञापन

श्रीगुरु सिंह सभा माईथान में दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई अमनदीप सिंह ने गुरु अर्जुन देव की वाणी सतरूप सतनाम सत संतोख धारियों उर..., मथुरा भट्ट ने जपीऊ जिन अरजन देव गुरु... और भाई मेजर सिंह ने कोई आन मिलावे मेरा प्रीतम पियरा...का गायन कर मन मोह लिया। सचखंड श्रीदरबार के ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह ने गुरु के शहीदी पर प्रकाश डाला। सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह और गुरमीत सेठी ने गुरुवाणी का गायन किया। भाई जसपाल सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की। प्रधान कंवलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह खालसा, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, परमात्मा सिंह अरोरा, प्रवीण अरोरा, रशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु के ताल में शहीदी गुरुपर्व पर कीर्तन दरबार सजा। इसमें गुरुवाणी का गायन सुनकर संगत निहाल हुई। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर अटूट लंगर छका। गुुरुद्वारा के प्रवेश द्वार पर मीठे पानी की छबील लगाई, जिस पर संगत की भीड़ रही। संत बाबा प्रीतम ने कहा कि इस पर पूरा आयोजन प्रांगण में किया, जिससे बाहर जाम की स्थिति नहीं बनी। आयोजन में ग्रंथी हरबंस सिंह, जत्थेदार अमरीक सिंह, महंत हरपाल सिंह, अजायब सिंह टीटू, मास्टर गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में हजूरी रागी गोपाल सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। वीर महेंद्र पाल सिंह ने कहा हमें थोड़ी सी परेशानी होती है तो प्रभु चरणों में शिकायत करते हैं। गुरु अर्जुन देव जी के जीवन से संतोष, धैर्य और नम्रता की सीख लेनी चाहिए। आयोजन में रविंदर सिंह ओबरॉय, मुख्य सेवादार हरपाल सिंह, बलवंत कंपानी, श्याम भोजवानी, मनोज नोतनानी, इंदरजीत सिंह, संतोख सिंह, जसविंदर सिंह, रिंकू वीर, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सेठी, विक्की लूथरा का योगदान रहा।
गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर पर गुरु अर्जुन देव महाराज जी का शहीदी दिवस पर भारी संख्या में संगत पहुंची। श्रीगुरुग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। हजूरी रागी भाई मेजर सिंह ने गुरु महाराज के शहीदी पर प्रकाश डालते हुए इनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। कीर्तन दरबार के बाद संगत ने अटूट लंगर छका। ज्ञानी गुरबख्श सिंह, प्रधान अरजिंदर पाल सिंह, सचिव हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया ने व्यवस्थाएं देखीं।
पार्श्वनाथ पंचवटी ताजनगरी फेस दो में सतनाम वाहेगुरु का जाप कर गुरु महाराज की शहादत को नमन किया गया। लोगों के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई। श्याम भोजवानी, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, गुरमीत सलूजा, रिंकू शर्मा, बलविंदर बाबा, पुनीत मेहंदीरत्ता, डॉ. संगीता शर्मा, गीता आहूजा, रिम्मी, स्वाती, आरपी सिन्हा, रनवीर सिंह चाहर, सचिन गुप्ता, एसपी यादव, सुशील आहूजा, पंकज गुप्ता, रमन छाबड़ा, अतुल गुप्ता, बॉबी सलूजा मौजूद रहे।

गुरुद्वारा शाहगंज में हजूरी रागी अमृतपाल सिंह ने गुरुवाणी का गायन कर सभी को निहाल किया। सुखमनी सेवा सभा के महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गुरु महाराज को गर्म लोहे के तवे पर बिठाया, गर्म रेत डाला, उबलते पानी में भी बिठाया, लेकिन धर्म, मानवता, इंसानियत और प्रभु के हुक्म में रहने की कला सिखा गए। मुख्य सेवादार बॉबी आनंद, रोशनी कुकरेजा, शंटी आनंद, गुरमीत सिंह, अनिल वाधवानी, दिनेश मदान, अमरजीत सिंह, सन्नी अरोड़ा, लव पोपली, मनीष नागरानी, चरणजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप नारंग, मनीष वाधवानी, कमल भोजवानी आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा अजित नगर में मीठे पानी की छबील लगाई। इसमें प्रधान चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, जगदीप सिंह, मनोज नोतनानी, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा विजय नगर में भी छबील लगाई, जिसमें गुरमुख वियानी, महेंद्र सिंह, बबलू वियानी, मनिंदर सिंह, हरजिंंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed