फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Nanak

भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak
मैनपुरी। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को गुरु नानक देव की 551वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुरूप किया गया। सिख समाज के लोगों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु नानक देव को याद किया। इस दौरान ‘भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया’ प्रमुख रूप से गाया गया।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रम हुए। ज्ञानी दलजीत सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। ज्ञानी ने कहा कि गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को वर्ष 1469 में तलवंडी नामक ग्राम में हुआ था। फिलहाल यह स्थान ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है, जो कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। गुरु नानक देव ने 20 रुपये में लंगर का आयोजन किया था। यह परंपरा अब भी चल रही है। गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के साथ अन्य कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कल्यान सिंह, दिलप्रीत कौर, नरेंद्र कालडा, बोबी छावड़ा, राजेश अरोरा, महेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, केअर सिंह, हरवंश सिंह, रविंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर चलाई आतिशबाजी
भोगांव। सिंधी गली स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव जी को याद करते हुए शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। देर शाम गुरुद्वारे में आतिशबाजी चलाकर गुरु जी को याद किया। कमेठी के अध्यक्ष हरवंश लाल अरोरा ने कहा कि गुरु महाराज जी ने दैनिक जीवन मे सर्वधर्म को समानता प्रदान की, अंधविश्वास एवं पाखंड का हमेशा विरोध किया। अरोरा ने उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। सरदार सोहन सिंह, सतनाम सिंह, रघुवीर सलूजा, जोगेन्दर लाल, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, सहेंद्र लाल, बंटी सलूजा, सुमित अरोरा, अमित अरोरा, सुरजीत कुमार, नितिन अरोरा, आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

कुरावली में प्रतीकात्मक रूप से मनी जयंती
कुरावली। नगर के जीटी रोड संत नगर स्थित गुरुद्वारे में सोमवार को गुरुनानक देव की जयंती कोरोना महामारी के चलते प्रतीकात्मक रूप से मनाई गई। सेवादार खजान सिंह ने गुरु ग्रंथ साहब का पाठ किया। इस दौरान हलवा, केला और चाय का वितरण किया गया। इंचार्ज मनजिंदर सिंह, बॉबी फारूकी, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, बॉबी यादव, सचिन, संतोष, रितिक, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, दीपक यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed