फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru ka Tal cut on Delhi Highway may be closed officials of three departments are conducting a survey

Agra Metro: दिल्ली हाईवे पर बंद हो सकता है गुरु का ताल कट, तीन विभागाें के अधिकारी कर रहे हैं सर्वे

Tue, 20 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:54 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होना है। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य चल रहा है। ऐसे में गुरुद्वारा गुरु के ताल कट बंद किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
Guru ka Tal cut on Delhi Highway may be closed officials of three departments are conducting a survey
गुरु का ताल कट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर में एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। आईएसबीटी स्टेशन लगभग बन चुका है। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य चल रहा है। ऐसे में गुरुद्वारा गुरु के ताल कट बंद किया जा सकता है। इसके लिए तीन विभागों की टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इनमें आईएसबीटी सर्विस रोड पर है और गुरु का ताल और सिकंदरा हाईवे के मध्य में बनेगा। इसमें निर्माण कार्य के दौरान गुरु का ताल कट को बंद करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कहां और कट दिया जा सकता है, इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, यातायात पुलिस और यूपीएमआरसी की टीम रूट का सर्वे कर रही हैं। अंतिम रिपोर्ट तैयार होने में सप्ताहभर का समय लग सकता है। इसके बाद ही गुरुद्वारा गुरु के ताल के कट बंद करने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा सर्विस रोड के कट भी बंद किए जाएंगे, जिससे निर्माण कार्य के दौरान किसी राहगीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed