फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gunners engaged in security of leaders will be removed instructions for review before elections

यूपी: इन नेताओं के गनर हटाए जाएंगे, चुनाव से पहले समीक्षा के निर्देश; भाजपा के वरिष्ठों की भी हटेगी सुरक्षा

Sat, 03 Feb 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में 76 पुलिस कर्मी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, व्यापारी, ठेकेदार सहित अन्य की सुरक्षा में लगे हैं। मगर, अब ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Gunners engaged in security of leaders will be removed instructions for review before elections
वापस लिए जा सकते हैं गनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में माननीयों से लेकर व्यापारी वर्ग तक की सुरक्षा में 76 गनर लगे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित कई नेता शामिल हैं। शासन स्तर से माननीयों को एक-एक गनर निर्धारित हैं। जिन लोगों की जान का खतरा है, उन्हें भी गनर दिए गए हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने रुतबे के लिए सुरक्षा ले रखी है। मगर, अब ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सात से गनर वापस बुला लिए गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले और भी हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने जिन लोगों को सुरक्षा मिली हुई है, उनकी समीक्षा के निर्देश दिए हैं। पता चला कि 76 पुलिस कर्मी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, व्यापारी, ठेकेदार सहित अन्य की सुरक्षा में लगे हैं। कई लोगों ने निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद दो-दो गनर ले रखे हैं। कुछ लोगों ने रुतबे के लिए गनर लिए थे। मगर, अब गनर लेने में मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


जिन्हें गनर दिए गए हैं, उनमें अधिकारियों के अलावा विधायक और सांसद शामिल हैं। इतना ही नहीं ताजगंज, रकाबगंज, सिकंदरा क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भी हैं, जिनको गनर दिया गया है। ब्लाॅक प्रमुख, पूर्व मेयर ने भी सुरक्षा ले रखी है। सवाल उठता है कि क्या सुरक्षा की जरूरत भाजपा नेताओं को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी लाइन सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने जिन लोगों ने गनर लिए हैं, उनकी समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed