{"_id":"5e09b3fe8ebc3e880106746c","slug":"gun-firing-at-market-in-karhal-mainpuri-shops-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः मुकदमा दर्ज होने पर बौखलाए दबंग, भरे बाजार में फायरिंग से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः मुकदमा दर्ज होने पर बौखलाए दबंग, भरे बाजार में फायरिंग से मची अफरा-तफरी
Mon, 30 Dec 2019 11:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
करहल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कस्बा करहल में बकाया कार भाड़ा मांगने पर रविवार को हुए विवाद में सोमवार को लेनदार पक्ष ने भरे बाजार फायरिंग और एक दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दोनों पक्षों के अलग समुदाय का होने से दहशत में बाजार बंद हो गया।
मोहल्ला बाजार निवासी तनवीर अली घर में ही कपड़े की दुकान करते हैं। वो पिछले दिनों कार किराए पर ले गए थे। रविवार शाम गड़िया चौराहा वासी राहुल साथियों के साथ आया और किराया मांगने लगा। इसी पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। तनवीर ने राहुल, शेखर, मनीष यादव, पिंटू यादव और रिषी यादव, श्रीकृष्ण सहित आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
आरोप है कि सोमवार सुबह 11 बजे नामजद आरोपी 20-25 लोगों के साथ मोहल्ला बाजार आए और फायरिंग की। तनवीर की दुकान बंद पाकर उन्होंने एनुल की दुकान में तोड़फोड़ की। फायरिंग होते ही बाजार बंद हो गया। एसडीएम रतन वर्मा, सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। अब एनुल ने भी नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
बीच बाजार हुई फायरिंग के बाद करीब एक घंटे तक लोगों में दहशत रही। दुकानदार दुकानों को बंद करके भाग खड़े हुए। विवाद हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच होने के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जातीय संघर्ष को लेकर चितिंत दिखे। अफसरों की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी ने समय रहते ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।