फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation

जी-20 समिटः ताज के संरक्षण के बारे में जानकर चकित रह गए मेहमान, 'अच्छा...दाल, बताशे और बेल से सहेजा जाता है'

Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
सार

आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों ने रविवार को ताज का दीदार किया। उन्होंने 370 वर्ष पुरानी इमारत के संरक्षण की जानकारी ली। संरक्षण के तौर तरीकों को जानकर वह हैरान रह गए। 

विज्ञापन
guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation
जी-20 देशों के मेहमानों ने ताज का दीदार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों का सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जी-20 समूह के सदस्य दो दिन की बैठक के बाद रविवार की शाम ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल की खूबसूरती पर निहाल मेहमान तब और चकित रह गए, जब उन्होंने ताजमहल समेत सैकड़ों साल पुरानी इमारतों को उड़द की दाल, बताशा, बेलगिरी, गम बबूल और सफेद चूने के पेस्ट से सहेजते हुए देखा।

विज्ञापन


ताजमहल के पूर्वी गेट दालान में मेहमानों को ताज के संरक्षण की जानकारी देने के लिए एएसआई ने कारीगरों को डेमो के लिए बुलाया था। इसमें ये सभी चीजें मसाले के रूप में मिश्रित करते हुए दिखाई गईं। जी-20 के मेहमान 370 साल पुरानी इमारत के संरक्षण के बारे में जानकर चकित रह गए।

विज्ञापन

guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation
बिना मशीन पत्थर को मनचाही डिजाइन में काटा गया - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पच्चीकारी होते हुए देखी तो पूछा कि बिना मशीन के पत्थर को कैसे मनचाही डिजाइन में काटा गया, तब उन्हें पच्चीकारी की कला का प्रदर्शन दिखाया गया। अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल, इंजीनियर अमरनाथ गुप्ता, राजनरायन, सहायक पुरातत्वविद डॉ. जितेंद्र कुमार और वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने जी-20 मेहमानों को संरक्षण की जानकारी दी।

guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation
ताज की डिजिटल मैपिंग का वीडियो देखा - फोटो : अमर उजाला

ताज की डिजिटल मैपिंग का वीडियो देखा

जी-20 मेहमानों के लिए पहली बार ताजमहल पर तैयार किया गया डिजिटल मैपिंग का वीडियो जारी किया गया। एएसआई ने देश के केवल तीन स्मारकों के डिजिटल मैप तैयार किए हैं। ये स्मारक हैं धौलावीरा, अजंता-एलोरा की गुफाएं और ताजमहल। डिजिटल मैपिंग में ताजमहल के उन हिस्सों को भी दिखाया गया है, जहां पर्यटक नहीं जा पाते। 

मेहमानों को असली कब्रों के साथ गुंबद के ठीक ऊपर और अंदर कब्रों की प्रतिकृति की डिजाइन और जालियों के काम को दिखाया गया है। यहीं पर दालान में एलईडी स्क्रीन के पास स्मारकों पर साल 2015 से 2022 के बीच किए गए संरक्षण कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया कि एएसआई स्मारकों को उनके मूल स्वरूप में कैसे लाया।

विज्ञापन

guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation
जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ घंटे तक रहे ताजमहल में

शाम को 4:30 बजे जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी, इतिहास, निर्माण और स्थापत्य की जानकारी ली। गाइडों और एएसआई अधिकारियों ने जी-20 समूह के सदस्यों को उनके सवालों के जवाब दिए। ज्यादातर ने काले ताजमहल और कारीगरों के हाथ काटने के सवाल पूछे।

guests of G-20 countries visited Taj Mahal in agra and were amazed to know about its conservation
जी-20 मेहमानों को संरक्षण की जानकारी दी गई - फोटो : अमर उजाला
मेहमानों को मुख्य गुंबद पर डिजाइन और पच्चीकारी उनको विस्मित करती रही। यहां उन्होंने जमकर सेल्फी लीं। परिजन को वीडियो कॉल कर ताज को दिखाया। प्रतिनिधिमंडल ने एएसआई, पुलिस, प्रशासन, गाइडों के साथ रेड स्टोन प्लेटफार्म पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed