{"_id":"6918ec07d300223bc90bcca4","slug":"guest-lecturer-accused-of-misbehaving-with-girl-students-inquiry-committee-formed-agra-news-c-364-1-ag11007-121133-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेस्ट लेक्चरर पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेस्ट लेक्चरर पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप, जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रोफेसर पर अभद्रता का आरोप लगा है। छात्राओं ने संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में कार्यरत एक गेस्ट लेक्चरर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पत्र का संज्ञान लेकर संस्थान ने तत्काल प्रभाव से लेक्चरर का अनुबंध समाप्त कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति भी गठित कर दी है। समिति तीन दिन में रिपोर्ट साैंपेगी।
निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि शिक्षक छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं और बार-बार अनावश्यक और अनुचित संदेश भेजते थे। इस पर विभाग ने तुरंत चार सदस्यीय कमेटी गठित की। साथ ही उनका अनुबंध भी समाप्त कर दिया। कुलपति को भी इस मामले की सूचना दे दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गौतम जैसवार पर शोध छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी प्रोफेसर को जेल भेजा जा चुका है।