फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guard Dial 112 For Police When Theft Enter In Beer Shop

गार्ड की सतर्कता से चोरी से बच गई बीयर की दुकान, दीवार तोड़कर घुसे थे चोर

Thu, 02 Apr 2020 06:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Guard Dial 112 For Police When Theft Enter In Beer Shop
demo pic
आगरा में थाना जगदीशपुरा के प्रतापनगर स्थित एक बीयर की दुकान की पिछली दीवार बुधवार रात को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। गार्ड के आने पर चोर भाग गए। 
विज्ञापन


प्रताप नगर चौराहे पर बीयर की दुकान है। बुधवार की आधी रात को दो-तीन चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ दी। दुकान के सामने कॉलोनी में रहने वाले गार्ड पवन कुमार ने दीवार को तोड़ने की आवाज सुनी। वह शोर मचाता हुआ दुकान के पीछे की ओर गया। वहां उसने दो-तीन चोरों को देखा। गार्ड को अपनी ओर आता देखकर चोर वहां से भाग गए। 

चोरों ने दीवार को तोड़ दिया था। मगर, वह दुकान की जगह उसके पीछे बने कमरे की दीवार थी। जहां से वह दुकान के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। गार्ड पवन कुमार के 112 नंबर पर सूचना देने पर शाहगंज और जगदीशपुरा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाके में चेकिंग की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। दुकान के ठेकेदार को बुलाकर जानकारी करने पर उसने बीयर की बोतलें नहीं ले जाने की पुष्टि की। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा राजेश कुमार ने बताया चोर बीयर की दुकान से कुछ नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed