{"_id":"6343202a0a75661d776d9535","slug":"grp-constable-rape-mainpuri-news-agr5497133119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: युवती को परिचित जीआरपी सिपाही पर भरोसा करना पड़ गया भारी, कमरे पर ले जाकर की घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: युवती को परिचित जीआरपी सिपाही पर भरोसा करना पड़ गया भारी, कमरे पर ले जाकर की घिनौनी हरकत
Mon, 10 Oct 2022 08:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:19 AM IST
सार
युवती सात अक्तूबर की रात मथुरा से लौटी थी। रास्ते में उसे परिचय का ही जीआरपी सिपाही मिल गया, जो उसे रात अधिक होने की कहकर अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव कस्बा के एक गांव की रहने वाली एक युवती सात अक्तूबर की रात मथुरा से लौटी थी। बस स्टैंड से उसे एक परिचित जीआरपी का सिपाही अपने कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती द्वारा लगाए आरोप की जांच कर अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती पांच अक्तूबर को मथुरा गई थी। सात अक्तूबर की देर रात करीब एक बजे वह वापस लौटी थी। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उसे औरेया के बिधूना निवासी मुंहबोले मामा का लड़का, जो कि जीआरपी में सिपाही है, उसे मिल गया। रात अधिक होने के कारण वह उसके साथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित कमरे पर चली गई। वहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, उसे धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। सुबह होते ही वह उसे घर के बाहर छोड़ कर चला गया, इसके बाद पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की मां की ओर से उसे ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था, युवती को ढूंढ लिया गया, बयान में उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मां ने दूसरे युवक पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
जिस युवती द्वारा जीआरपी के सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया जा रहा है। उस युवती की मां ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अन्य युवक पर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया था, पुलिस ने युवती को ढूंढने के बाद जब बयान दर्ज किए तो युवती ने जीआरपी कर्मी का नाम बताते हुए घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सिपाही कस्बा भोगांव में ही तैनात है, घटना वाले दिन से ही वह झांसी में ट्रेनिंग के लिए गया है। पुलिस युवती का मेडिकल कराने के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की मां की ओर से उसे ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था, युवती को ढूंढ लिया गया, बयान में उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।