फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ground breaking ceremony of mini stadium in Jaitpur

Agra News: जैतपुर में मिनी स्टेडियम का हुआ भूमि पूजन

Wed, 28 Jan 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony of mini stadium in Jaitpur
जैतपुर के सिद्धांतराज कॉलेज में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
बाह। जैतपुर के सिद्धांतराज महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर खेल और युवा शक्ति को समर्पित मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति रमेश शर्मा (पिल्लू भाई) ने भूमि पूजन किया। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जिसमें मुकेश शर्मा, अरुण दुबे, कृपानरायन उर्फ छुट्टन शर्मा शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान, पूर्व डीएसपी अजय भदौरिया, शरद शर्मा, प्रदीप शर्मा, अंकित शर्मा मार्ग दर्शक की भूमिका में रहेंगे। इस दाैरान मदन गोपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को अपने हुनर को तरासने एवं अभ्यास का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रबंध निदेशक राजबहादुर शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र भारतीय, ललित महेरे और अखिलेश शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------------------



नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला घायल
बाह। गांव डेरक में सरकारी नाली के निर्माण में धर्मेंद्र और देवेंद्र पक्ष में मंगलवार को विवाद हो गया। मारपीट में धर्मेंद्र की पत्नी कमलेश घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल कमलेश का मेडीकल कराया है। दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed