{"_id":"6a35b09eb31a7fbd0f0984b3","slug":"groom-turns-out-to-be-already-married-fir-registered-agra-news-c-364-1-ag11019-130402-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News:दो बच्चों के पिता ने खुद को बताया कुंवारा, शादी के दो महीने बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News:दो बच्चों के पिता ने खुद को बताया कुंवारा, शादी के दो महीने बाद खुला राज
Sat, 20 Jun 2026 07:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:47 AM IST
सार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक परिवार ने दामाद पर पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर बेटी से विवाह करने और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एक परिवार ने अपने दामाद पर बेटी का शारीरिक उत्पीड़न करने और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पिता ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 26 जनवरी, 2023 को नरायच में की थी। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक और 5 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।
27 मार्च, 2023 को उसे घर से निकाल दिया। थाना ट्रांस यमुना में यह मामला दर्ज है। पिता का कहना है कि बाद में पता चला कि आरोपी पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।