फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom told to bride triple talaq Two hours after the marriage in Agra

दो घंटे का निकाह: तीन बार किया कुबूल, फिर बोला तलाक; दूल्हे की हरकत पर दुल्हन ने पूछा- मेरा क्या कसूर

Sat, 15 Jul 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

मैरिज होम में दो बहनों का निकाह हुआ। एक की विदाई हो गई। दूसरी की विदाई से पहले दूल्हे ने तीन तलाक बोलते हुए रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष ने मिन्नतें कीं। हाथ जोड़े, लेकिन ससुराली नहीं माने।
 

विज्ञापन
groom told to bride triple talaq Two hours after the marriage in Agra
निकाह के समय दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डौली ने हाथों में अपने दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाई थी। डोली उठने ही वाली थी कि दहेज की दीवार आड़े आ गई। दूल्हे ने तीन तलाक बोल दिया। इससे परिवार सदमे में है, वहीं दुल्हन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वो यही कह रही है कि आखिर उसका कसूर क्या था? पीड़ित परिवार आरोपियों को कानूनी रूप से सजा दिलाना चाहता है। पुलिस की दबिश से पहले आरोपी घर से भाग गए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला

ढोलीखार, मंटोला निवासी कामरान वारसी की दो बहनों गौरी और डौली का निकाह बुधवार को हुआ था। गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। मगर, डौली के दूल्हे आसिफ ने कार और जेवरात की मांग कर दी। परिवार असमर्थ था। इस पर दूल्हा तीन तलाक बोलकर चला गया।घटना के बाद से डौली तनाव में हैं।
 
ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात लौटने से तनाव में डौली

कामरान ने बताया कि बरात के लौट जाने से बहन डौली तनाव में है। वह तीन दिन से कमरे में बंद है। खाना छोड़ दिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी के नाला चूनपचान स्थित घर में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। मोबाइल नंबर भी बंद हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। रिश्तेदार और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - पत्नी प्रेमी के पास गई, पति ने छोड़ दी दुनिया: 'घरवाली' ने पुलिस के सामने कही दी ऐसी बात, जिसे सह न सका कलियान

विज्ञापन

समाज के लोग भी नाराज

निकाह के चंद घंटे बाद तीन तलाक बोलने से समाज के लोग भी नाराज हैं। वह कह रहे हैं कि अगर, दहेज ही लेना था तो निकाह क्यों किया? अगर, किसी तरह का कोई समस्या थी तो उसे आपस में बैठकर भी सुलझाया जा सकता था। दूल्हे के परिवार ने यह गलत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed