फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom refused to marry for dowry

Agra News: दहेज के लिए दूल्हे ने किया शादी से इन्कार

Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Groom refused to marry for dowry
कासगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर अमांपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में युवती के पिता ने दूल्हा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें दूल्हे को नामजद किया गया है। क्षेत्र के बुढ़थरा गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी आकाश निवासी लच्छिमपुर सहावर के साथ तय की थी। ग्रामीण का आरोप है कि पुत्री की बारात 27 जून को आनी थी। लेकिन अचानक दूल्हा दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इस रकम को देने में जब उन्होंने असमर्थता जताई। इस पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही तिथि तय होने के बाद भी बारात लेकर नहीं आया। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें घटना से अवगत कराया। साथ ही कार्रवाई की मांगी की। एसपी ने घटना को गंभीरता से लिया और अमांपुर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed