फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom refuges marriage demanding apache bike bride waiting barat

हाथों में मेहंदी सजाए बैठी रही दुल्हन नहीं आई बरात, मनचाही बाइक नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

Mon, 13 May 2019 10:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
groom refuges marriage demanding apache bike bride waiting barat
हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन पढ़ी लिखी होने के बाद बावजूद दहेज की कुप्रथा ने यहां भी एक पिता का पीछा नहीं छोड़ा। दहेज को लेकर बात बिगड़ गई और बेटी की विदाई के सपने धरे रह गए। मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र में दहेजलोभी दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए बरात का इंतजार करती रही। लेकिन, दहेज में अपाचे बाइक न मिलने से नाराज दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। किरावली थाना क्षेत्र के गांव खिचौली निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव खिचौली निवासी महेश सिंह ने पुत्री रंगोली की शादी जनपद फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र के गांव उंधनी निवासी संजीव सिंह के साथ तय हुई थी। आठ मई को लड़की पक्ष के लोग लग्नोसत्व हुआ। वहां अपाचे बाइक के बदले स्प्लेंडर बाइक देख दूल्हा बिफर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अपाचे और साढ़े तीन लाख रुपये की मांग करते हुए लग्न चढ़ाने से इंकार कर दिया। जानकारी होने के बाद मझिया ने दोनों पक्ष के बीच समझौता कराने के बाद कार्यक्रम संपन्न कराया था। वहां से लौटकर आए दुल्हन पक्ष के लोग निश्चित होकर शादी की तैयारियों में लग गए थे।
 
रविवार को दुल्हन सज-धज कर हाथ में मेहंदी लगाए बरात के आने का इंतजार करती रही, लेकिन देर रात तक बरात दरवाजे पर नहीं पहुंची। दुल्हन व परिजनों के चेहरों पर मायूसी छा गई।

लड़की के पिता महेश ने थाने में लड़का पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महेश सिंह को बीएड कर चुकी पुत्री रंगोली के लिए एक अच्छे दूल्हे की तलाश थी। इस बीच उन्होंने फिरोजाबाद निवासी युवक के साथ शादी तय कर दी थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed