फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom reached to get married in police custody in firozabad

Firozabad: जेल से पुलिस की गाड़ी में निकाह करने सिरसागंज पहुंचा दूल्हा, पुलिसकर्मी बने 'बराती'

Mon, 16 May 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 12:11 AM IST
सार

सिरसागंज के गांव रुधावली में रविवार को अनोखी बरात पहुंची। इसमें दूल्हा जेल से पुलिस की गाड़ी में आया। निकाह के बाद पुलिस उसे वापस अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
groom reached to get married in police custody in firozabad
गांव के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस रविवार को एक दूल्हे को अपने वाहन से विवाह के लिए जेल से फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव रुधावली पहुंची। शादी के बाद पुलिस दूल्हे को अपने साथ ले गई और दुल्हन ससुराल वालों के साथ विदा हो गई। हिरासत में पहुंचे दूल्हा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

  
थाना सिरसागंज के गांव रुधावली निवासी नेहा का विवाह भिंड निवासी शमीम खान के साथ 15 मई को तय हुआ था। इसी बीच शमीम को भिंड की पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। परिजन ने शादी (निकाह) के लिए छूट की अर्जी लगाई थी। इसके बाद पुलिस की अभिरक्षा में पुलिस के आखिर भिंड प्रशासन ने पुलिस अभिरक्षा में शादी (निकाह) कराए जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 15 मई को भिंड जिले की पुलिस शमीम को सुरक्षा के बीच अपने वाहन शादी (निकाह) कराने को थाना सिरसागंज के गांव रुधावली पहुंची। पुलिस हिरासत में दूल्हे को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। निकाह की पूरी प्रक्रिया पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गई। शादी के बाद भिंड पुलिस शमीम को अपने साथ ले गई। यह जानकारी थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed