फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grievances resolved in talks with JE, strike ends on second day

Agra News: जेई से वार्ता में दूर हुए गिले शिकवे, दूसरे दिन धरना समाप्त

Mon, 15 Jun 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Grievances resolved in talks with JE, strike ends on second day
बाह: भदरौली बिजली घर पर भाकियू नेताओं और जेई की समझौता वार्ता
बाह। भदरौली के जेई जितेन्द्र यादव पर अभद्रता का आरोप भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने लगाया था। जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा के नेतृत्व में शनिवार देर शाम भाकियू पदाधिकारी बिजली घर पर धरने पर बैठ गए थे। आरोप था कि फोन कॉल पर जेई ने ठीक से बात नहीं की थी, बिजली समस्या को लेकर नीचे के अधिकारी से बात करने की नसीहत देकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। हालांकि जेई जितेन्द्र यादव ने अभद्रता से साफ इंकार कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था।
विज्ञापन

शनिवार को रात भर भाकियू पदाधिकारी जेई के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। रविवार को आस पास के इलाके के किसान और पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंच गये। इसी दौरान जेई जितेन्द्र यादव धरना स्थल पर पहुंचे। भाकियू नेता और उन्होंने वार्ता कर अपने गिले शिकवे दूर किए। जेई ने सबका सम्मान किए जाने एवं किसी के साथ अभद्र व्यवहार न किए जाने की बात कही। सुलह समझौते के बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान हर्ष शर्मा, मोनू शर्मा, पिंकू भदौरिया, आकाश भदौरिया, श्याममूर्ति बरुआ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, डॉ. राधेश्याम, सचिन कुमार, तुलसीराम कुशवाह, शिवाजीत कुशवाह, मान सिंह भदौरिया, सुनील राजावत, संदीप यादव, अरविंद सिंह गहलोत, धर्मेन्द्र सिंह, टीकाराम दिवाकर, महेन्द्र सविता, हरेन्द्र सिंह परिहार, दिनेश सिंह भदौरिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed