फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green Gas Team Catches Unauthorized PNG Pipeline Tap

गजब का मामला: भूमिगत PNG लाइन से गैस चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया फास्ट फूड विक्रेता; तरीका देख टीम भी सन्न

Wed, 20 May 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 10:40 AM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा में फास्ट फूड विक्रेता को पीएनजी पाइपलाइन से अवैध रूप से गैस चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। ग्रीन गैस टीम की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Green Gas Team Catches Unauthorized PNG Pipeline Tap
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अभी तक बिजली चोरी की शिकायतें ही आम थीं, लेकिन अब लोग भूमिगत पीएनजी लाइनों में भी सेंध लगाने लगे हैं। जगदीशपुरा में एक व्यक्ति पीएनजी लाइन से ही कनेक्शन जोड़कर फास्ट फूड बेच रहा था। ग्रीन गैस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


 

ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे अमरपुरा स्थित जंगी विहार कॉलोनी में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान एक मकान में अनधिकृत रूप से गैस चोरी पकड़ी गई। मकान मालिक बसंत कुमार पीएनजी गैस की पाइपलाइन में रबर पाइप जोड़कर फास्ट फूड बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान गैस चोरी की पुष्टि की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रीन गैस टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पाइपलाइन काटकर गैस सप्लाई बंद कर दी। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गैस रिसाव से हो सकता था बड़ा हादसा
ग्रीन गैस टीम ने बताया कि अवैध तरीके से गैस पाइपलाइन में सेंध लगाने से गैस रिसाव का खतरा बढ़ जाता है। आग लगने और विस्फोट जैसी गंभीर घटना हो सकती हैं। रबर पाइप और असुरक्षित जोड़ तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं होते, जिससे हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में आसपास के लोगों की जान-माल को भी खतरा हो सकता है। यह कानूनी अपराध है और पकड़े जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed