फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green acacia trees cut in TTZ area, video goes viral

Agra News: टीटीजेड क्षेत्र में काटे हरे विलायती बबूल, वीडियो वायरल

Mon, 22 Dec 2025 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Green acacia trees cut in TTZ area, video goes viral
डौकी क्षेत्र में विलायती बबूलो को काटकर ई रिक्शा में लादते लोग स्रोत वीडीयो ग्रेव
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में पूठा झील के पास उद्यान विभाग की जमीन पर खड़े हरे विलायती बबूल को काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पेड़ काटकर ई-रिक्शा में लादकर ले जाते दिख रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने टीटीजेड क्षेत्र में हो रही अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह क्षेत्र आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में आता है। पर्यावरण संरक्षण के सख्त नियम लागू होने के बावजूद खुलेआम हरे पेड़ों की कटाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन हरे पेड़ काटे जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं करते। वीडियो सामने आने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed