Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson of former minister left behind Pressured for marriage on refusal car ran over girl and her father

UP: युवती से शादी के लिए पूर्व मंत्री के नाती ने हदें की पार...दहशत में परिवार; आरोप- पुलिस भी नहीं सुन रही

Tue, 16 Apr 2024 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

पूर्व मंत्री के नाती ने युवती और उसके पिता पर कार चढ़ा दी। आरोपी युवती को पिछले छह महीने से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने कई कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
 

विज्ञापन
Grandson of former minister left behind Pressured for marriage on refusal car ran over girl and her father
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज की रहने वाले पिता-पुत्री घटना के बाद से दहशत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के नाती के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी तो दूर थाने तक नहीं बुलाया। इस वजह से उसका दुस्साहस बढ़ गया। वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा है। लखनऊ के फ्लैट में घुसने का भी प्रयास किया। अब पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

युवती के पिता ने बताया कि चार साल पहले बेटी पढ़ाई करती थी। तब दिव्यांश भी उसके साथ पढ़ाई कर रहा था। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने इसका गलत मतलब निकाल लिया। शादी की कहने लगा। बेटी ने मना कर दिया। वह नौकरी करने लगी। छह महीने से दिव्यांश परिवार को परेशान कर रहा है। घर के चक्कर काटता रहता है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। कभी पत्नी, कभी बेटे को धमकाता है। रास्ता रोक लेता है। लखनऊ में भी बेटी के फ्लैट में घुसने का प्रयास किया। तब पुलिस काे माफीनामा लिखकर दिया। उसके बाद भी नहीं मान रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। मगर, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व मंत्री की वजह से सुनवाई नहीं हो रही है। 10 बार शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। मगर, उसे थाने तक नहीं लाया गया। एफआईआर दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि वह छह महीने से पुलिस आयुक्त से लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व मंत्री के दबाव में सुनवाई नहीं हो रही है। आरोपी को कभी थाने पकड़कर नहीं लाए। इस वजह से दुस्साहस बढ़ गया है।
 
विज्ञापन

जुट गए लोग
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर के बाहर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना शाहगंज पुलिस ने आश्वासन दिया। भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed