फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson of former minister Chaudhary Udaybhan tried to run a car over the girl and her father

Agra: पूर्व मंत्री के नाती ने युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, आठ महीने से परेशान करने का आरोप

Tue, 16 Apr 2024 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:23 AM IST
सार

पिता-पुत्री का आरोप है कि पूर्व मंत्री का नाती करीब आठ महीने से उन्हें परेशान कर रहा है। मामले में शाहगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूर्व मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Grandson of former minister Chaudhary Udaybhan tried to run a car over the girl and her father
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज में सोमवार रात को पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान के नाती दिव्यांश ने युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पिता-पुत्री का आरोप है कि पूर्व मंत्री का नाती करीब आठ महीने से उन्हें परेशान कर रहा है। मामले में शाहगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूर्व मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि सोमवार रात को वह लखनऊ से आई बेटी को रेलवे स्टेशन से कार से लेकर आए थे। घर के गेट पर गाड़ी खड़ी करके बेटी बाहर निकली तो वहां पहुंचे पूर्व मंत्री के नाती ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। उनके ऊपर भी कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिता-पुत्री ने शाहगंज में साकेत कॉलोनी रोड पर जाम लगा दिया घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed