फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   grand temple will be constructed for Thakur Shri Bade Govind Maharaj in Agra

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का संकल्प: तंग गली से निकलकर भव्य मंदिर में विराजेंगे ठाकुर श्री बड़े गोविंद महाराज

Wed, 12 Apr 2023 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

ठाकुर श्री बड़े गोविंद महाराज की आराधना करते समय जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने उनका भव्य मंदिर बनाने का संकल्प भक्तों से लिया। उन्होंने इसके लिए अपनी रामकथा में दान आई राशि भी देकर गए हैं। नवंबर तक मंदिर बनाने की समय सीमा तय की गई है।

विज्ञापन
grand temple will be constructed for Thakur Shri Bade Govind Maharaj in Agra
ठाकुर श्री बड़े गोविंद महाराज की पूजा करते रामभद्रचार्य जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नाई की मंडी स्थित ठाकुर श्री बड़े गोविंद महाराज तंग गली से निकलकर भव्य मंदिर में विराजेंगे। मंदिर निर्माण के लिए 30 नवंबर तक की समय सीमा तय की गई है। निर्माण पूर्ण होने के बाद तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य फिर आएंगे। इस बार वह एक से सात दिसंबर तक वह रामकथा नहीं बल्कि भागवतकथा सुनाएंगे। 

विज्ञापन


विशेष बात यह कि दस दिनों तक चली रामकथा में दान के रूप में एकत्र हुई धनराशि को भी मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा। तुलसीपीठाधीश्वर दान में मिले रुपयों में से एक रुपया भी अपने साथ लेकर नहीं गए हैं। जय श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामकथा आयोजन में बृहस्पतिवार रात जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शहर से विदा लिया। 

विज्ञापन

11 करोड़ से बनेगा भव्य मंदिर

विदा लेने से पूर्व उन्होंने नाई की मंडी स्थित प्रेम निधि मंदिर में विराजे बड़े गोविंद महाराज को भव्य मंदिर में विराजने का संकल्प आयोजक मंडल से लिया। उन्होंने कहा कि जल्द मंदिर के लिए जगह खोज कर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। इसके लिए 11 करोड़ रुपये की लक्ष्य राशि निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के मुख्य पुजारी पं. सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि जगद्गुरु ने 30 नवंबर तक मंदिर निर्माण के लिए समय सीमा निर्धारित की है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद एक से सात दिसंबर तक फिर से कोठी मीना बाजार में भागवत कथा कहेंगे। इस कथा की खासियत यह होगी कि यह प्रेम निधि महाराज द्वारा लिखी गई भागवत पर आधारित होगी। कथा के मुख्य आयोजक धन कुमार जैन ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले ट्रस्ट का गठन किया जाएगा।

विश्व शांति यज्ञ और भंडारे से हुआ समापन

जय श्री राम सेवा समिति की ओर से आयोजित राम कथा का समापन बुधवार को विश्व शांति और सर्व कल्याण की कामना के साथ हुआ। मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र शास्त्री ने हवन कराया। इस अवसर पर धन कुमार जैन, शालिनी जैन, अजय गर्ग, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, हरि नारायण चतुर्वेदी, सुशीला चौहान, सुरेंद्र धौधरी, राकेश अग्रवाल, विमल कुमार, दिनेश अग्रवाल, ममता शर्मा, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed