फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand procession will be taken out on Rangpanchami, gulal will fly

Agra News: रंगपंचमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, उड़ेगा गुलाल

Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Grand procession will be taken out on Rangpanchami, gulal will fly
सोरोंजी। गंगा भक्त समिति होली महोत्सव के अंतर्गत रंगपंचमी धूमधाम से मनाएगी। समिति के द्वारा रंग पंचमी पर 30 मार्च को आओ खेलें गंगा वराह संग होली महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समिति की समीक्षा बैठक में मंथन किया गया। बताया गया कि शोभायात्रा के दौरान एक टन से अधिक गुलाल उड़ाया जाएगा। गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में मां गंगा व भगवान वराह के सुसज्जित डोलों के अलावा एक दर्जन से अधिक अन्य डोले व शिव बारात आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए तीर्थनगरी में 101 तोरण द्वार बनाए गए हैं। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग कासगंज मार्ग पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं।गुलाल स शोभायात्रा में एक टन से अधिक गुलाल उड़ाया जाएगा। नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी व सभी थानों का फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed