{"_id":"63fa07b7b232c558360255a9","slug":"grand-procession-of-khatu-shyam-was-taken-out-at-beginning-of-holi-festival-in-agra-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दस दिनी होली महोत्सव का शानदार आगाजः खाटू श्याम संग भक्तों ने खेली होली, मनमोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनी होली महोत्सव का शानदार आगाजः खाटू श्याम संग भक्तों ने खेली होली, मनमोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
Sat, 25 Feb 2023 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:36 PM IST
सार
हवा में उड़ता गुलाल, फाल्गुन की बयार और हजारों हाथों में खाटू नाम के झंडे। ये नजारा था शनिवार को पुराने शहर का। जहां खाटू श्याम मनकामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी तक नगर भ्रमण पर निकले। भक्ति और भाव के उल्लास में डूबे भक्तों ने श्याम बाबा संग भ्रमण मार्ग में होली खेली। बेलनगंज से 501 कलशों की यात्रा समर्पित की गई।
विज्ञापन
खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 15 से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। खाटू श्याम नगर भ्रमण पर निकले तो आस्था का सैलाब दर्शन को उमड़ पड़ा। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों की भक्तिमय स्वरलहरियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जहां से बाबा की सवारी गुजरी लोग छत या कमरों की खिड़कियों से दर्शन को झांकते नजर आए। राह चलते राहगीर भी बाबा की झलक पाकर शीश झुकाते नजर आए।
विज्ञापन
शोभायात्रा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, बेलनगंज, भैरों बाजार होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पर पहुंची। मनःकामेश्वर मंदिर पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा की आरती की और खाटू के जयकारों से शिवालय गूंज उठा। बेलनगंज तिकोनिया से 501 कलशों के साथ शोभायात्रा में कलश यात्रा भी शामिल हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर में शाम को श्याम बाबा की 501 दीपकों से महाआरती की गई।
विज्ञापन
विघ्नविनाशक गणपति ने की शोभायात्रा की अगुवाई
हनुमान जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों संग ऊंट घोड़ों की अगुवाई में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति भगवान की सवारी की झांकी ने अगुवाई की। हृदय चीर श्रीराम के दर्शन कराते हनुमान जी, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, शेर पर सवार मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही थी। अंत में था सतरंगी फूलों से सजा श्याम बाबा का डोला।
विज्ञापन
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पों से हुआ स्वागत
शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
फाल्गुनी महोत्सव व खाटू श्याम जी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भक्तों ने स्वागत किया। विभिन्न सुगंधियों की बरसात की गई। अबीर और गुलाल के रंग-बिरंगे रंगों में रंगे भक्त झूमते गाते नजर आए। प्रारम्भ से लेकर समापन तक शोभायात्रा में हर तरफ खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
2500 निशान लेकर शोभायात्रा में नंगे पैर चले भक्त
झांकी प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
मोरपंख और श्रीकृष्ण की आकर्षक कृति से सजे रंग बिरंगे 2001 निशान हाथों में लिए हर भक्त के मुख पर खाटू श्याम जी के जयकारे थे। मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में खाटू श्याम जी मंदिर तक भक्त नंगे पैर हाथों में श्याम बाबा के निशाल लेकर नाचते गाते हुए पैदल चले। हाथों में निशान लेकर चलने वालों में महिला भक्तों की संख्या अधिक थी। मंदिर पर शोभायात्रा के समापन के साथ निशानों को श्याम बाबा को समर्पित किया गया।
इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे
शोभायात्रा में थिरकते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विपिन बंसल, नितेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, राजेश गोयल, आकाश गुप्ता, रजत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष बंसल, अर्पित मित्तल आदि उपस्थित थे।