{"_id":"62a45be98695da71537d61ea","slug":"gram-panchayats-will-be-able-to-pay-only-from-the-computer-installed-in-the-panchayat-bhawan-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर से ही भुगतान कर सकेंगी ग्राम पंचायतें, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर से ही भुगतान कर सकेंगी ग्राम पंचायतें, आदेश जारी
Sat, 11 Jun 2022 02:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:40 PM IST
सार
नई व्यवस्था के तहत पंचायत सचिवालयों में लगे कंप्यूटर से ही ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव भुगतान कर सकेंगे। पंचायती राज निदेशालय ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विकास भवन मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किए जाने वाले भुगतान पंचायत सचिवालय में लगे कंप्यूटर से ही करने होंगे। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। कहीं अन्य स्थान से भुगतान किया जाता है तो पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने भी इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन कार्ययोजना से लेकर ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन भुगतान के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर) लगाना अनिवार्य है। इसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होती है। अब तक पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान मनमाने स्थान से भुगतान के लिए डीएससी लगाते थे। अब इस व्यवस्था में शासन ने बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
गड़बड़ी रोकने की कवायद
नई व्यवस्था के तहत पंचायत सचिवालयों में लगे कंप्यूटर से ही ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव भुगतान कर सकेंगे। इसमें गड़बड़ी न की जा सके इसके लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवालयों के अक्षांश और देशांतर के साथ ही कंप्यूटर का आईपी एड्रेस भी पंचायती राज विभाग द्वारा प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अगर किसी अन्य स्थान या अन्य कंप्यूटर से भुगतान किया जाता है तो पहले तो निदेशालय को इस संबंध में सूचना मिल जाएगी। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। शासन का आदेश आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सचिवों को आदेश जारी कर दिया है।
डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने कहा कि पंचायती राज निदेशालय से सख्त आदेश जारी किया गया है कि पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर से ही ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन भुगतान करना है। इसके लिए सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी कर दिया गया है।
इंटनरेट का कनेक्शन बनेगा समस्या
शासन से आदेश आने के बाद पंचायती राज विभाग इस आदेश का पालन कराने के लिए निर्देशित कर रहा है वहीं ग्राम पंचायत सचिव तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ग्राम पंचायत के भवन में लगे कंप्यूटर से भुगतान करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन ग्रामीण अंचल में इंटरनेट न चलने से समस्या आती है। अगर इंटरनेट नहीं चलेगा तो भुगतान कैसे हो सकेगा।डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने कहा कि पंचायती राज निदेशालय से सख्त आदेश जारी किया गया है कि पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर से ही ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन भुगतान करना है। इसके लिए सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी कर दिया गया है।