फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel visited the Raskhan Samadhi in Gokul Mathura

ब्रज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के किए दर्शन, गोकुल में रसखान और ताज बीबी की समाधि देखी

Tue, 22 Feb 2022 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 11:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आई थीं। सोमवार को उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए। दूसरे दिन वह गोकुल पहुंची, जहां रसखान समाधि स्थल पर कराए गए कार्यों को अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel visited the Raskhan Samadhi in Gokul Mathura
रसखान समाधि स्थल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को महावन स्थित रसखान और ताज बीबी की समाधियों को देखा। यहां के वातावरण की सराहना करते हुए कृष्णभक्त इन दोनों कवियों की समाधियों के जीर्णोद्धार की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने रमणरेती आश्रम में दर्शन किए। जीएलए के सीईओ नीरज अग्रवाल व फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। बता दें कि कि रसखान की समाधि स्थल की देखरेख का काम जीएलए विश्वद्यिलय कर रहा है। 

विज्ञापन


दो दिवसीय मथुरा आगमन के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यमुनापार स्थित महावन पहुंची। यहां रसखान समाधि का भ्रमण किया। रसखान समाधि के पास प्रसिद्ध कवित्री कृष्णभक्त ताज बीबी की भी समाधि को देखा। उन्होंने रसखान एवं ताज बीबी के विचारों को सराहा। कहा कि उनके विचारों का अनुस्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद की ओर से रसखान तथा ताज बीबी समाधि के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की प्रशंसा की। यहां  विजिटर रजिस्टर पर उन्होंने लिखा है कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। ब्रज में बहुत अच्छा अनुभव रहा है, काफी अच्छे से अनुरक्षण किया हुआ है। अदभुत स्थल, कृष्णभक्ति का बेजोड़ उदाहरण है। मैं दोबारा आना पसंद करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लघु चलचित्र केंद्र के माध्यम से रसखान के जीवनी पर बनी लघु फिल्म को भी देखा। इसके बाद उन्होंने संत गुरु शरणानंद महाराज के रमणरेती आश्रम का भ्रमण किया। आश्रम में मौजूद हाथी को फल-फलाहारी खिलाईं। यहां मंदिर ठाकुर रमणबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार, ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, चीफ इंजीनियर आरके जयसवाल, एसडीएम महावन डीपी सिंह और एएसआई के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed