फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel is coming to Agra will stay in the city for two days

UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ रहीं आगरा, दो दिन शहर में रहेंगी; ये है कार्यक्रम

Wed, 30 Jul 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 08:23 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगरा आ रही हैं। वो दो दिन शहर में ही रहेंगी। वे यहां होने वाले नेशनल चैंबर के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी और क्वींस मैरी लाइब्रेरी का भी उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel is coming to Agra will stay in the city for two days
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार दोपहर दो बजे आगरा आएंगी। राज्यपाल दो दिन शहर में रहेंगी। विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगी। राज्यपाल के आगमन के लिए मंगलवार को दिनभर नगर निगम, जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


कन्नौज से सड़क मार्ग से राज्यपाल बुधवार दोपहर 2:15 बजे आगरा पहुंचेंगी। 3:15 बजे रमाडा कट स्थित होटल पहुंचेंगी। वहां नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल करीब दो घंटे तक समारोह में रहेंगी। शाम 5:30 बजे सदर बाजार स्थित क्वींस मैरी लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगी। करीब तीन करोड़ की लागत से लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल शाम 6 बजे विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगी और वहीं रात्रि प्रवास करेंगी। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य अधिकारियों संग बैठक करेंगी। दोपहर 12 बजे से सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों संग बैठक होगी। दोपहर एक बजे भोज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed