फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   government workers protest for old pension scheme in agra

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी अड़े, सख्ती के बाद भी धरना प्रदर्शन का एलान

Fri, 08 Feb 2019 12:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
government workers protest for old pension scheme in agra
धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद सभी विभागाध्यक्षों को हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इधर, कोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने आज भी बेसिक शिक्षा विभाग पर धरना देने का एलान किया है। इस दौरान हड़ताल को आगे जारी रखने के संबंध में फैसला लिया जा सकता है। अफसरों और कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तमाम विभागों के कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि शासन के निर्देश पर प्रशासन की सख्ती के बाद कई विभागों के कर्मचारी काम पर लौट आए थे। इसके बाद भी गुरुवार को कई विभागों में हड़ताल जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल अवैधानिक करार

इस संबंध में देर शाम मुख्य सचिव ने स्थानीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर हालात की जानकारी ली। साथ ही लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन का निर्देश दिए, जिसमें हड़ताल को अवैधानिक करार दिया गया है। 

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वह अपने यहां के हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे, उन पर शिकंजा कसा जाएगा। इधर, कर्मचारी, शिक्षक, पुरानी पेंशन बहाली मंच ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को धरने पर बुलाया है। 

अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने बताया कि यह हड़ताल अवैधानिक है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्ती की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को कार्रवाई के लिए कहा गया है। उधर, पुरानी पेंशन बहाली मंच के सुरेश खिरवार ने कहा कि आज बीएसए पर धरना होगा। हड़ताल आगे जारी रखने के लिए इसी में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed