{"_id":"647cd7e53a37c1fca5089cdb","slug":"government-will-help-if-we-teach-divyang-daughters-mainpuri-news-c-25-1-179496-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिव्यांग बेटियों को पढ़ाएंगे तो सरकार करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिव्यांग बेटियों को पढ़ाएंगे तो सरकार करेगी मदद
Sun, 04 Jun 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने पहल की है। परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बेटियों के पंजीकरण के बाद सरकार प्रतिमाह 200 रुपये सहयोग राशि के रूप में देगी। सालाना दस माह के दो हजार रुपये छात्रा के खाते में भेजे जाएंगे।
डीसी बालिका शिक्षा रणधीर बहादुर ने बताया कि सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने कक्षा एक से आठ तक बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। इसके लिए छात्राओं का पंजीकरण बेसिक स्कूलों में कराना होगा। बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
समर्थ एप पर पर विवरण करना होगा अपलोड
डीसी बालिका शिक्षा रणधीर बहादुर ने बताया कि बेसिक स्कूलों में पंजीकरण कराने वाली दिव्यांग छात्राओं का विवरण समर्थ एप पर अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए समर्थ एप ओपन कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- --
दिव्यांग बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने छात्राओं को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था की है। अभिभावक इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।
-दीपिका गुप्ता, बीएसए।