फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should solve the problems of farmers

Agra News: किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार

Sat, 02 Dec 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Government should solve the problems of farmers
किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार
विज्ञापन

- भारतीय किसान यूनियन की चौहानपुर में बैठक हुई




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को विकासखंड जागीर के गांव चौहानपुर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की योजना अधिकारियों को बनाकर टेल तक पानी पहुंचाना चाहिए।

चौहानपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान का मंड़ियों में होने वाला शोषण रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। किसानों का शोषण रोका जा सके। किसान को खाद और बीज समय से मिलना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली कार्यालयों में किसानों का होने वाला शोषण रोका जाए। बकाया बिल होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन नहीं काटा जाए। निराश्रित गोवंशों से फसलों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाना चाहिए। ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, अहिबरन सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed