फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should fulfill the pending demands of tubewell workers

Agra News: नलकूप कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करे सरकार

Wed, 11 Oct 2023 09:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the pending demands of tubewell workers
नलकूप कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करे सरकार
विज्ञापन


-कर्मचारियों ने कार्यालय पररिसर में धरना दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ट्यूबवेल टेक्नीकल इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को नलकूप परिसर में धरना दिया। धरना देने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को दिया।


एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि नलकूप कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। तकनीकी पर्यवेक्षक नियमावली पर शासन विचार नहीं कर रहा है। इससे कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। नलकूप मिस्त्री के पद पर 12 साल से भर्ती नहीं हुई है। एक नलकूप मिस्त्री 50 से 100 नलकूपों का संचालन कर रहा है। तकनीकी पदों पर दो दशक से पदोन्नति नहीं दी गई है। कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की जाती तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव राजीव कुमार, उमेशचंद्र, राकेश कुमार, विनोद कुमार, मनीराम, राकेश सिंह, उमेश यादव, बालकराम, रमाकांत, उत्तमचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed