फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government servant was doing illegal construction on government land

सरकारी जमीन पर सरकारी कर्मचारी कर रहा था अवैध निर्माण

Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government servant was doing illegal construction on government land
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय के पास डायट की जमीन पर अवैध निर्माण की जानकारी होने पर बीएसए ने अपने विभाग के कर्मचारी को नोटिस जारी कर काम रुकवा दिया है। शनिवार को बीएसए मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के पास डायट की जमीन पर कर्मचारियों के सरकारी आवास बने हुए हैं। यह जमीन वर्तमान में बीएसए की देखरेख में है। पिछले कुछ दिनों से बीएसए कार्यालय में तैनात एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी राजवीर सिंह ने यहां सरकारी जमीन पर निजी निर्माण का कार्य शुरू कर रखा था। इसकी सूचना शुक्रवार को बीएसए कमल सिंह को हुई। बीएसए ने जानकारी होते ही निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारी को नोटिस जारी कराया।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए को जानकारी मिली कि नोटिस जारी होने के बाद भी काम बंद नहीं हुआ है तो बीएसए मौके पर पहुंच गए। यहां सरकारी जमीन पर पिलर लगाकर कर्मचारी काम करा रहा था। बीएसए ने जब कर्मचारी से काम बंद करने को कहा तो पहले तो वह तैयार नहीं हुआ। जब बीएसए ने पुलिस बुला ली तो वह काम बंद करने को तैयार हो गया। बीएसए ने निर्देश दिए कि उसने अपनी जो दीवार सरकारी जमीन में बनाई है। उस हिस्से को हटाकर जहां तक उसकी जमीन है, वहीं तक निर्माण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कर दिया गया है। कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी जमीन तक ही निर्माण करे। जो दीवार उसके द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई जा रही थी उसे हटवाया जा रहा है।
कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed