फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government school master in Agra accused of indecent acts with girl students and teachers

UP Crime: छात्राओं से अश्लील हरकतें करता सरकारी मास्टर, शिक्षिकाएं भी प्रताड़ित; घुट-घुट कर जीने को मजबूर

Fri, 12 May 2023 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 06:29 PM IST
सार

UP Crime: आगरा में सरकारी स्कूल का मास्टर छात्राओं से अश्लील हरकतें करता हैं। यही नहीं शिक्षिकाएं भी उससे प्रताड़ित हैं। वह  सभी घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Government school master in Agra accused of indecent acts with girl students and teachers
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के मास्टर की हरकतों से छात्राएं और शिक्षिकाएं परेशान हो गई हैं। उसकी बसलूकी के बीच वह घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं। गुरुवार को एक बार फिर मास्टर ने अश्लील हरकत की। इस पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई। उन्होंने गांव के कुछ लोगों को यह बाद बताई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। यहां तैनात एक मास्टर द्वारा स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं से अश्लील हरकतें करने की बात सामने आई है। यही नहीं शिक्षिकाओं से भी अभद्र व्यवहार करता है। शुक्रवार को उसने फिर ऐसी ही हरकतें की। इस पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने गांव के कुछ लोगों से अपनी पीड़ा बताई। इस पर ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने वापस ले ली अपनी शिकायत

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्राओं और शिक्षिकाओं से बात करके जानकारी ली। इसके बाद आरोपी मास्टर को पूछताछ के लिए थाना ले गई। थाना पहुंचने के बाद मास्टर से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी शिकायत लिखित रूप से वापस ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है

थानाध्यक्ष ने आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर ग्रामीणों ने एक शिक्षक की शिकायत की थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षक को थाने ले आई। बाद में ग्रामीण भी थाने पहुंचे। यहां शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखकर दिया। छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed