फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is insulting farmers by calling them terrorists

Agra News: आतंकवादी बताकर किसानों का अपमान कर रही सरकार

Sat, 24 Feb 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Government is insulting farmers by calling them terrorists
आतंकवादी बताकर किसानों का अपमान कर रही सरकार
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों से वार्ता की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार अन्नदाता किसान को आतंकवादी बताकर किसान का अपमान कर रही है। किसानों के साथ केंद्र सरकार अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। लोकसभा चुनाव में किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। राष्ट्रीय सचिव शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपति और अमीरों की हितैषी है। किसानों, छात्रों और गरीबों की विरोधी है। भाजपा दबाव बनाकर राजनीति करती है। संवैधानिक संस्थाओं का विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रयोग करती है। धर्म और आस्था के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम भाजपा करती है। पीडीए गठबंधन ही लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को सरकार से हटाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। 2024 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। डीजल और पेट्रोल लगातार महंगा होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं के अधिकांश पेपर लीक हुए हैं। सरकार बेरोजगारों के साथ लगातार छलावा कर रही है। बिना जातीय जनगणना कराए समाज के हर वर्ग का विकास संभव नहीं है। जिला महासचिव रामनरायन बाथम, देवेंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed