फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government does not have any scheme for the benefit of farmers

Agra News: किसानों के हित के लिए सरकार के पास नहीं कोई योजना

Tue, 31 Oct 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Government does not have any scheme for the benefit of farmers
किसानों के हित के लिए सरकार के पास नहीं कोई योजना
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव रुई में मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का विकास से कोई लेनादेना नहीं है। किसान के हित के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि खेती के समय किसान खाद और बीज के लिए परेशान हो रहा है। खाद की बाजार में जमकर कालाबाजारी की जा रही है। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार समाज को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में किसानों का कर्जा माफ किया था। किसानों की बात सुनने के बजाए केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ता जुटें। बूथ स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करें। इस मौके पर शरद कश्यप, भैयालाल गुप्ता, सर्वेश लोधी, वाजिद अली, पिंटू चौहान, शाहबुद्दीन, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed