{"_id":"5d2753968ebc3e6cd710d1a8","slug":"govardhana-parikrama-from-helicopter-tourism-department-issued-permission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया पूर्णिमा मेला: हेलीकॉप्टर से करिए गोवर्धन परिक्रमा, इतना है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया पूर्णिमा मेला: हेलीकॉप्टर से करिए गोवर्धन परिक्रमा, इतना है किराया
Fri, 12 Jul 2019 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गिरिराज जी के भक्त मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान हेलीकॉप्टर से भी गोवर्धन की परिक्रमा कर सकेंगे। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। परिक्रमा के लिए महानिदेशक पर्यटन ने अनुमति जारी कर दी है। हेलीकॉप्टर से परिक्रमा की व्यवस्था 16 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से शुरू हो गया है। इसमें गिरिराज जी के भक्त सात कोसीय परिक्रमा करते हैं। मेला के दौरान शासन ने हेलीकॉप्टर से भी परिक्रमा कराने का फैसला किया है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 3000 रुपये किराया रखा गया है।
हेलीकॉप्टर के लिए डीएवी इंटर कालेज के निकट हेलीपैड बनाया गया है। यहां से ही भक्तजन हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करेंगे। हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करने के इच्छुक श्रद्धालु www.upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

Trending Videos
जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि महानिदेशक पर्यटन ने हेलीकॉप्टर द्वारा परिक्रमा की अनुमति दी है। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेला के संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह व्यवस्थाएं दिखने भी लगेंगी। श्रद्धालुओं के लिए चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं।