{"_id":"5c42f85ebdec2273923c100b","slug":"govardhan-and-barsana-will-develops-as-majors-place-of-tourism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन और बरसाना बनेंगे पर्यटन के बड़े केंद्र, सरकार कराने जा रही ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन और बरसाना बनेंगे पर्यटन के बड़े केंद्र, सरकार कराने जा रही ये काम
Sat, 19 Jan 2019 03:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन और बरसाना को पर्यटन का बड़ा सेंटर बनाया जाएगा। गोवर्धन को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 39.73 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं बरसाना में रोपवे का निर्माण तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बरसाना में विकास के कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं।
विज्ञापन
ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालु पर्यटकों की संख्या में निरंतर तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। इसमें भी पर्यटकों का सबसे अधिक आगमन वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में है। इसे देखते हुए यहां पर्यटन विकास की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों पर्यटन विभाग द्वारा गोवर्धन, बरसाना और आसपास के स्थलों के विकास से जुड़ी परियोजनाएं प्रसाद स्कीम के तहत राज्य सरकार को भेजी थीं। राज्य स्तरीय सहमति के बाद अब केंद्र सरकार ने 39.73 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखा दी है। वहीं बरसाना को भी पर्यटन के लिहाज से विकसित करने को कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
गोवर्धन के लिए यह हैं स्वीकृत प्रमुख कार्य
- गोवर्धन बस स्टेशन पर 250 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग।
- बस स्टेशन पर क्लॉक रूम एवं आधुनिक सुलभ प्रसाधन सुविधा।
- गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर फर्नीचर्स, डस्टबिन, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई।
- पीए एंड साउंड सिस्टम एवं साईनेजेज की स्थापना।
- चंद्रसरोवर में भूमि स्केपिंग एवं सुंदरीकरण का कार्य, सुलभ प्रसाधन, पॉथ-वे।
- रेलिंग, सोलर लाइट, टिकट काउंटर एवं गार्ड रूम आदि।
- कुसुम सरोवर स्मारक भवनों को आलोकित किया जाना, गुलाब वाटिका का विकास एवं सौंदर्यीकरण, पॉथ-वे एवं सुलभ प्रसाधन आदि।
- मानसी गंगा में घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, कनेक्टिंग फुट ओवरब्रिज, अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाएं।